रीवा

गुड न्यूज़! रीवा में यह तहसील बनेगी नया सब डिवीजन, पदस्थ होंगे SDM, फटाफट देखे कही आपका एरिया तो नहीं...

गुड न्यूज़! रीवा में यह तहसील बनेगी नया सब डिवीजन, पदस्थ होंगे SDM, फटाफट देखे कही आपका एरिया तो नहीं...
x
Rewa में ये तहसील बनेगी नया सब डिवीजन.

Rewa News: प्रशासनिक व्यवस्था के विस्तार से आमजन को बड़ी सहूलियत होती है। सरकार का प्रयास भी इसी दिशा में है। जन कल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो इसके लिए जहां सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं वही अन्य प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही हैं। व्यवस्था की इसी कड़ी में जवा तहसील को नया सब डिवीजन बनाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जवा सब डिवीजन के अस्तित्व में आ जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी तो वही प्रशासनिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होगी। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

अभी तक था त्योंथर मुख्यालय

जानकारी के अनुसार रीवा जिले के जवा तहसील को अब नया सब डिवीजन बनाया जा रहा है। इसके पूर्व जवा तहसील का मुख्यालय त्योथर तहसील अंतर्गत त्योथर था। यहीं से कार्य का संचालन हुआ करता था। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया।

पदस्थ होंगे एसडीएम

जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 20 फरवरी के बाद जवा तहसील सब डिवीजन के रूप में अपने अस्तित्व में आ जाएगी। जवा सब डिवीजन में एसडीएम की नियुक्ति की जाएगी। जिससे वहां की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचारित हो।

ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

जवा में ही एसडीएम के पदस्थ हो जाने से जब स्थानीय क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। किसी भी प्रशासनिक कार्य के लिए लोगों को दूर नहीं जाना होगा। अभी तक जवा तहसील के लोगों को कार्य के लिए त्योथर जाना पड़ता था।

Next Story