रीवा

रीवा के 22772 किसानों के लिए गुड न्यूज़

रीवा के 22772 किसानों के लिए गुड न्यूज़
x

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 23 मई तक 22772 किसानों से 1046565 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 251 करोड़ 17 लाख 57 हजार की राशि मंजूर की गयी है।

उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 958956 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 179 करोड़ 41 लाख 17 हजार 325 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 26772 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story