रीवा

Good News: 400 करोड़ की लागत से बनेगी छुहिया घाटी में 12 मीटर चौड़ी थ्री लेन टनल, देखे पूरी तस्वीर...

Good News: 400 करोड़ की लागत से बनेगी छुहिया घाटी में 12 मीटर चौड़ी थ्री लेन टनल, देखे पूरी तस्वीर...
x
Rewa Chuhiya Ghati Three Lane Tunnel: रीवा में एक और टनल बनेगी। यह छुहिया घाटी में बनेगी। यह टनल थ्री-लेन होगी। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

Rewa Chuhiya Ghati Three Lane Tunnel: रीवा में एक और टनल बनेगी। यह छुहिया घाटी में बनेगी। यह टनल थ्री-लेन होगी। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया है। राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा बाईपास फोरलेन निर्माण तथा रीवा से शहडोल सड़क निर्माण की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कराएं। दोनों संभागीय मुख्यालयों को जोड़ने वाली यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है।

विन्ध्य से छत्तीसगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए भी यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। इस सड़क में छुहिया घाटी में क्षतिग्रस्त तीन सौ मीटर सड़क को तत्काल सुधारने के लिए भी कहा गया। छुहिया घाटी में श्री लेन-टनल निर्माण अथवा घाटी में फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है। टनल का निर्माण हो जाने से छुहिया घाटी के घुमावदार मोड़ों और दुर्घटना के भय से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी। रीवा बाईपास को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है

उप मुख्यमंत्री ने मुख्य वन संरक्षक को निर्देश दिया कि रीवा से शहडोल सड़क निर्माण में कई स्थानों में वन विभाग से अनुमति की आवश्यकता है। इसके प्रस्ताव ऑनलाइन प्रस्तुत कर दिए गए हैं। इन्हें आवश्यक कार्यवाही करके तत्काल अनुमति जारी करें जिससे सड़क का निर्माण पूरा कराया जा सके।

मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि एक सप्ताह में अनुमति प्राप्त जाएंगी। बैठक में उपस्थित एमपीआरडी के एजीएम तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल्हिया घाटी में 12 मीटर चौड़ी टनल बनाने के लिए लगभग चार सौ करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर अनुमानित है। छुहिया घाटी में फोरलेन सड़क बनाने में लगभग सात सौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Next Story