
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में महिला के साथ...
रीवा में महिला के साथ गैंगरेप: पति के साथ पिकनिक पर गई थी, वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी

रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपियों ने अपने घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है जब महिला अपने पति के साथ गुढ़ थाना अंतर्गत भैरव बाबा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गई थी। पिकनिक के दौरान पांच लोगों के एक समूह ने दंपती को घेर लिया और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। सभी आरोपी नशे में धुत थे। उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर धमकाया कि अगर उन्होंने पुलिस के पास जाने की कोशिश की, तो वीडियो को वायरल कर देंगे।
घटना के बाद पीड़ित दंपती ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में पुलिस पर आरोप लगाया कि दंपती ने घटना के बाद सोमवार से ही थाने के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। पुलिस का ध्यान रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था, जिस कारण मामले को दबाया गया।
रीवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। 50-60 संदिग्धों को राउंडअप किया गया और उनमें से दो प्रमुख संदिग्धों की पहचान की गई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




