रीवा

एपीएस के पूर्व कुलपति पंचतत्व में विलीन, अर्थशास्त्री थें दिवंगत प्रोफेसर: REWA NEWS

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यायल के पूर्व कुलपति प्रोफेसर वीसी सिन्हा का बिमारी के चलते बुधवार की रात निधन हो गया। गुरूवार को मुक्ति धाम बदरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एपीएस के कुलपति सहित शिक्षा विद्र एंव उनसे जुड़े लोग मौजूद रहे। 

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यायल के पूर्व कुलपति प्रोफेसर वीसी सिन्हा का बिमारी के चलते बुधवार की रात निधन हो गया। गुरूवार को मुक्ति धाम बदरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एपीएस के कुलपति सहित शिक्षा विद्र एंव उनसे जुड़े लोग मौजूद रहे।

वे मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले थें। उन्होने वर्तमान छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से लेक्चरर के रूप में अध्यापन का कार्य शुरू किया था। वर्ष 1997-98 में एपीएस के कुलपति रहे है। प्रो सिन्हा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके एक पुत्र तथा दो पुत्रियाँ है। विंध्य क्षेत्र एवम विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

कहे जाते थें अर्थ शास्त्री

प्रो सिन्हा ने विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अर्थशास्त्र एवं व्यावसायिक प्रशासन विभागों की स्थापना किये थे। इससे हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करके आज देश-विदेश में रीवा एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। प्रो एनपी पाठक ने बताया कि दिवगंत प्रोफेसर उनके गुरू होने के साथ ही अर्थशास्त्र एवं प्रबंध विषय के प्रतिष्ठित विद्वान थे, उनकी 50 से भी अधिक पुस्तकें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रसिद्ध है।

दीनहीनो के प्रति थी सोच

प्रो सिन्हा रामकृष्ण मिशन रीवा के भी संस्थापक सदस्यों में से रहे और कई वर्षो तक संस्था के अध्यक्ष भी रहे। आप सपरिवार रामकृष्ण मिशन के माध्यम से दरिद्र नारायण की सेवा में समर्पित रहे। विनम्र स्वभाव के प्रो सिन्हा अपने छात्रों, विश्वविद्यालय एवं शिक्षा जगत में अत्यंत लोकप्रिय रहे, कई निर्धन छात्रों ने उनके घर में ही रहकर अध्ययन किया और जीवन मे उचाईयो तक पहुँचे।

शोक सभा में दी गई श्रद्धाजलि

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजकुमार आचार्य, कुलसचिव श्री लालसाहब सिंह, आचार्य प्रो एनपी पाठक, प्रो विजय अग्रवाल, प्रो सी डी सिंह, प्रो आरएम मिश्र, प्रो अंजलि श्रीवास्तव, प्रो राजीव दुबे, प्रो एपी मिश्रा, प्रो आरएन सिंह, प्रो दिनेश कुशवाहा, प्रो पीके राय, प्रो अतुल पाण्डेय, प्रो श्रीकांत मिश्र, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वही चित्रांश परिवार द्वारा शोक सभा उत्सव राजविलास में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व कुलपति डॉक्टर बीसी सिन्हा के निधन पर समाज के लोग द्वारा उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। शोक सभा में डॉक्टर विजय श्रीवास्तव, डॉक्टर विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो ने अपनी श्रद्धाजलि अर्पित किये।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story