रीवा

जन्मदिवस पर विशेष: दो दशकों में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने दी विंध्य के विकास को प्राथमिकता, मेट्रो शहर की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प

Aaryan Puneet Dwivedi
17 Aug 2023 12:25 PM IST
Updated: 2023-08-17 07:06:11
जन्मदिवस पर विशेष: दो दशकों में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने दी विंध्य के विकास को प्राथमिकता, मेट्रो शहर की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प
x
पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल जन्मदिवस पर विशेष: आज 17 अगस्त को मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल अपना 59वां जन्मदिन मना रहें हैं.

पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल जन्मदिवस पर विशेष: विंध्य के लोकप्रिय भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र शुक्ल आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहें हैं. 17 अगस्त 1964 को जन्में राजेंद्र शुक्ल मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधानसभा से भाजपा विधायक हैं. 2003 से विधायकी पारी शुरू करने वाले राजेंद्र शुक्ल शिवराज कैबिनेट में विभागों के मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने विकास पुरुष के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने राजनीति में आने के साथ ही रीवा को मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प लिया था, जिसके लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहें हैं और उनका कार्य अब धरातल पर दिख भी रहा है. रीवा रोजाना विकास की एक नई इबारत लिख रहा है.

राजेंद्र शुक्ल की इस छवि के चलते वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सबसे करीबियों में से एक हैं. इस वजह से आवश्यकता के अनुसार जो भी मांगा सरकार ने भी पूरा किया है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद राजनीति में आए शुक्ला विवादित बयानों से भी दूर रहते हैं. इनकी इस आदत को जनता ने पसंद किया और लगातार चार बार से विधायक चुने जा रहे हैं.

पिता थे प्रदेश के बड़े संविदाकार

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के पिता भैयालाल प्रदेश के प्रमुख संविदाकारों में शामिल थे. कार्य में गुणवत्ता ही उनकी पहचान थी. सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले भैयालाल ने स्वयं बड़े कारोबार का नेटवर्क स्थापित किया. वह राजेन्द्र शुक्ला को भी उसी क्षेत्र में ले जाना चाहते थे लेकिन इन्होंने राजनीति का क्षेत्र अपनाया और दूसरे भाई विनोद शुक्ला पिता की विरासत को संभाल रहे हैं.

विंध्य को दिलाया अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट

रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल सरकार में रहते हुए क्षेत्र के लिए कई अहम योजनाएं लेकर आए. दुनिया का पहला ह्वाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर (सतना) में स्थापित कराया. सोलर के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कराया और बदवार पहाड़ में 750 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित हुआ. मध्यप्रदेश में यह सोलर एनर्जी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. विंध्यवासियों को इलाज के दूर शहरों तक न भटकना पड़े इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा शहर में लेकर आए. 2023 में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनकर तैयार हुआ, वहीं बीहर नदी के टापु में बन रहा ईको पार्क और एयरपोर्ट भी जल्द ही रीवा वासियों को समर्पित किया जाएगा. इसके अलावा हाल ही में रीवा के लक्ष्मणबाग में संस्कृत विश्वविद्यालय खोले जाने की भी अनुमति सरकार द्वारा दी गई है. इसके लिए श्री शुक्ल लंबे समय से प्रयासरत रहें हैं. रीवा शहर में कई विकास कार्य हुए हैं और निरंतर अभी भी जारी है.

कांग्रेस पार्टी से शुरू की थी राजनीति

राजनीति की शुरुआत राजेन्द्र ने युवा कांग्रेस से शुरू की थी. कई वर्षों तक अलग-अलग पदों पर रहे लेकिन पार्टी से मोह भंग हुआ और भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा की टिकट पर वर्ष 2003 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. राजेंद्र खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, प्रवासी भारतीय विभाग, जनसमपर्क सहित अन्य अहम् विभाग में मंत्री रह चुके है.

छात्र राजनीति में भी रहे सक्रिय

वर्ष 1986 में इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही नेतृत्व की ओर रुझान बढ़ा था. 1992 में वृहद युवा सम्मेलन आयोजित कर सबको आकर्षित किया. छात्र राजनीति के दौरान कई बड़े आंदोलनों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे.

इन पदों पर भी रहे

छात्र राजनीति के बाद लायंस क्लब रीवा के सदस्य चुने गए, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, एमपी हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर रहने के बाद पहली बार 2003 में विधायक चुने गए.

तैराकी है विशेष शौक

खेलों में रुचि तो रखते हैं लेकिन तैराकी ऐसा शौक है जिस पर नियमित अभ्यास भी करते हैं. कार्यों की व्यस्तता के बावजूद योगा करना भी नहीं भूलते. अध्यात्म पर भी पूरी आस्था रखते हैं साथ ही किला के महामृत्युंजय मंदिर, रानी तालाब के काली मंदिर और चिरहुला के हनुमान मंदिर जाना नहीं भूलते.

तीन संतानों के हैं पिता

तीन अगस्त 1964 को जन्मे राजेन्द्र शुक्ला की शादी सुनीता शुक्ला से हुई है. इनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. पत्नी और बच्चे राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहती हैं लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में पति के साथ जनता के बीच पहुंचती है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story