रीवा

एमपी चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस के पूर्व पार्षद को किया लहूलुहान, बीजेपी के पूर्व पार्षद पर मारपीट का आरोप

एमपी चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस के पूर्व पार्षद को किया लहूलुहान, बीजेपी के पूर्व पार्षद पर मारपीट का आरोप
x
MP Rewa News: पूर्व पार्षद पर हमला किए जाने की इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

MP Rewa News: शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत वार्ड 15 में बीती रात पूर्व पार्षद अशोक पटेल झब्बू पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व पार्षद पर हमला किए जाने की इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी रामराज पटेल और मारपीट में शामिल अन्य लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। सर्जरी वार्ड में भर्ती घायल की हालत सामान्य बनी हुई है।

क्यों हुई घटना

बताया गया है कि बीती रात वार्ड के पूर्व पार्षद रामराज पटेल द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए वार्ड 15 में शराब बांट रहे थे। कांग्रेस के पूर्व पार्षद और पार्षद प्रत्याषी नीतू पटेल के पति अशोक पटेल को जब यह पता चला तो उन्होने शराब बांटने की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही अशोक मौके पर पहुंच कर पूर्व पार्षद रामराज और उसके साथियों को शराब बांटने से मना करने लगे। इसी दरमियान आरोपियों ने अशोक के सिर और चेहरे पर पत्थर, लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही घायल अशोक पटेल के समर्थकों को चली वह मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि मामले की गंभीरता को देख आरोपी भाग गए।

थाने में जमा रही भीड़

बताया गया है कि मतदान के एक दिन पूर्व कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर हमला किए जाने की घटना से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा के अलावा स्वतंत्र शर्मा, विनोद शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए। नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया गया है।

चल रहा लुभाने का दौर

बुधवार को नगरीय निकाय (Urban Body Election) चुनाव के तहत मतदान किया जाना है। प्रशासन द्वारा मतदान की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने का हर संभव प्रयास किए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कहीं पैसे से वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है तो कहीं शराब बांटने की बात सामने आ रही है। इन्हीं सब के बीच प्रत्याशियों के बीच विवाद की घटनाएं भी घटित हो रही है। फिलहाल इस चुनावी महासमर में किसकी जीत होगी और किसकी हार, इसका पता तो आने वाले समय में ही चल पाएगा। लेकिन मतदाताओं को लुभाने का प्रयास हर स्तर पर किया जा रहा है।

वर्जन

कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर हमला किये जाने की घटना सामने आयी है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीजेपी के पूर्व पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाया गया है

आदित्य प्रताप सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story