
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में पासपोर्ट के...
रीवा में पासपोर्ट के लिए झूठी जानकारी देने पर युवक पर FIR, पुलिस ने शुरू की तलाश

रीवा में पासपोर्ट बनवाने के लिए झूठी जानकारी देने वाले एक युवक के खिलाफ अमहिया थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोपी रोहित ने पुलिस को अपने खिलाफ दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी थी।
पुलिस वेरिफिकेशन में खुली पोल
पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान रोहित की पोल खुल गई। उसने शपथ पत्र में दी गई जानकारी गलत पाई गई। जांच में पता चला कि रोहित के खिलाफ 2019 में सिविल लाइन थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। वह होटल कारोबारी है और उसने अपनी होटल में एक विदेशी नागरिक के रुकने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी, जो कानूनन अपराध है।
पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
- आवेदक के पते के मुताबिक पुलिस स्टेशन उसकी जानकारी का वेरिफिकेशन करता है।
- पुलिस अधिकारी आवेदक के पासपोर्ट आवेदन में दी गई जानकारी की सत्यता की जांच करता है।
- पुलिस आवेदक के बताए गए पते पर जाकर उसकी पुष्टि करती है।
- पुलिस आस-पास के लोगों से जानकारी हासिल करती है और आवेदक के खिलाफ किसी भी आपराधिक मामले की जांच करती है।
- जानकारी की सत्यता सत्यापित हो जाने के बाद, पुलिस स्टेशन पासपोर्ट कार्यालय को सूचित करता है।
- इसके बाद, आवेदक को पासपोर्ट जारी किया जाता है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




