रीवा

किसान विरोधी बिलों की किसानों ने जलाई होली, 85 वें दिन जारी रहा धरना: REWA NEWS

रीवा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं किसानों ने धरना स्थल करहिया मंडी में किसान बिलों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। किसानों ने कहां कि सरकार के किसान विरोधी रवैये के चलते वे होली पर्व नही मनाने का निर्णय लिये है। वही बुराई रूपी बिल को जलाया गया है।

85 वे दिन जारी रहा आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 85 बें दिन करहिया मंडी में धरना जारी रहा। कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन करते हुये किसान अपना आंदोलन कर रहे है।

ज्ञात हो कि दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन में लगभग 300 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। किसान संगठन के लोगो का कहना है कि सरकार कुंभकरण की नींद पर सो रही है।

ये रहे शामिल

करहिया मंडी में आयोजित आंदोलन के दौरान किसान नेता रविदत्त सिंह, रामायण सिंह, मास्टर बुद्धसेन पटेल, रामजीत सिंह, कुंवर सिंह, शोभनाथ कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अनिल सिंह पिंटू, अभिषेक कुमार पटेल, शिवपाल सिंह, जयभान सिंह, सर्वेश सिंह, फौजी रमेश पटेल, संत कुमार पटेल, प्रभात मिश्रा, नरेंद्र प्रसाद पाठक, शिवेंद्र सिंह, ज्ञानू सिंह, विजय बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह, मिथिला सिंह, जगदीश प्रसाद सोधिया, निर्भय पटेल, अनूप सिंह धोनी आदि उपस्थित रहें।

Next Story