रीवा

खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने एक की मौत, एक गंभीर- Rewa News

Manoj Shukla
11 July 2021 6:21 PM GMT
खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने एक की मौत, एक गंभीर- Rewa News
x
रीवा (Rewa News)। जिले के बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम भटालो में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

रीवा (Rewa News)। जिले के बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम भटालो में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम भटलो निवासी गुड्डू उपाध्याय 27 वर्ष, सोनू उपाध्याय 29 वर्ष पुत्र नाथू उपाध्याय खेत में धान की रोपाई का कार्य रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे बारिश के साथ आकाशीय बिजली खेत में आ गिरी। जिससे गुड्डू उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू उपाध्याय आकाशीय बिजली से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही आसपास मौजूद लोगों को हुई वह तुरंत मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल सोनू को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बिजली के कहर से बिखरा परिवार
आसमानी बिजली के कहर से उपाध्याय परिवार पूरी तरह बिखर गया है। ग्रामीणों की माने तो नाथू उपाध्याय के दो बेटे थे। दोनों खेती-किसानी करके अपना जीवन यापन करते थे। रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे वह खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। तभी आसमानी बिजली उन पर कहर बनकर आ गिरी। जिससे एक बेटे की जहां मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दूसरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा हैं। आसमानी बिजली उपाध्याय परिवार पर जिस तरह से कहर बनकर गिरी उसे सुनकर सभी हतप्रभ है। तो वहीं उपाध्याय परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story