रीवा

रीवा आयेगे किसान नेता राकेश टिकैत, महापंचायत में लेगे हिस्सा

रीवा आयेगे किसान नेता राकेश टिकैत, महापंचायत में लेगे हिस्सा
x
रीवा। देश के किसान नेताओं का आगामी 14 मार्च को रीवा में जमावड़ा होगा। वे शहर के करहिया मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में दोपहर 12 बजे हिस्सा लेकर किसानो को मार्गदर्शन देगे। इस दौरान सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर आवाज भी उठायेगे। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये दिये है।

दिल्ली तक पहुची रीवा आंदोलन की बात

शिव सिंह ने कहां कि तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों की वापसी एवं एमएसपी की लिखित गारंटी को लेकर विगत 3 माह से दिल्ली की 6 सीमाओं के साथ पूरे देश का किसान आंदोलन पर है मध्य प्रदेश के रीवा संभाग मुख्यालय करहिया मंडी में विगत 2 माह से अधिक समय से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है जब रीवा संभाग मुख्यालय से किसानों की आवाज दिल्ली तक पहुंची नतीजा यह हुआ कि किसान नेताओं ने रीवा आने का आमंत्रण स्वीकार किया है।

राकेश टिकैत सहित आयेगे ये नेता

संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत सहित अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अमराराम, कुल हिंद किसान सभा पंजाब के महासचिव मेजर सिंह पुन्नेवाल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा एवं उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, लंबरदार खेत मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली एवं महासचिव विक्रम सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद श्रीवास्तव, किसान नेता डॉ सुनीलम आदि किसान नेता किसान महापंचायत में शिरकत करगें।

रात्रि करेगे रीवा में विश्राम

चौधरी राकेश टिकैत सहित अन्य नेता 14 मार्च को महापंचायत में हिस्सा लेने के साथ ही रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे। जहां किसानों से मुलाकात उपरांत 15 मार्च को सुबह सीहोरा जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story