रीवा

रीवा में नकली सीमेंट का भण्डाफोड़, 2 हजार बोरी नकली सीमेंट और 5 वाहन जब्त

रीवा में नकली सीमेंट का भण्डाफोड़, 2 हजार बोरी नकली सीमेंट और 5 वाहन जब्त
x
MP Rewa News: अधिकारियों द्वारा गढ़ पुलिस को इस मामले से दूर रखना गढ़़ पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर रहा है।

MP Rewa News: गढ़ थाना के घूमा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली सीमेंट बनाने के कारोबार का भण्डाफोड़ किया है। हालांकि आरोपी भाग गए हैं। लेकिन पुलिस ने यहां से दो हजार नकली सीमेंट, विभिन्न कंपनियों की सीमेंट की बोरी, 2 बल्कर, 3 ट्रक जब्त किया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई चाकघाट थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर द्वारा की गई है।

चाकघाट पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि घूमा में अवैध तरीके से नकली सीमेंट बनाने का कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चाकघाट पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश देकर नकली सीमेंट का जखीरा बरामद किया।

राखड़ का इस्तेमाल

बताया गया है कि आरोपी काफी लंबे समय से नकली सीमेंट बनाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस को मौके से प्रिज्म,अंबुजा, परफेक्ट सहित अन्य कंपनियों के नकली सीमेंट की बोरी मिली। बताते हैं कि पुलिस को यहां से राखड़ भी मिली। इस राखड़ का इस्तेमाल नकली सीमेंट बनाने में किया जाता था।

गढ़ पुलिस की भूमिका संदिग्ध

बताते हैं कि गढ़ थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने के इस कारोबार का खुलासा चाकघाट पुलिस द्वारा किया गया। इस कार्रवाई में गढ़ पुलिस को दूर रखा गया। अधिकारियों द्वारा गढ़ पुलिस को इस मामले से दूर रखना गढ़़ पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर रहा है।

वर्जन

पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तकरीबन 2 हजार नकली सीमेंट जब्त की है। इसके अलावा पांच बडे़ वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

अरविंद सिंह राठौर थाना प्रभारी चाकघाट

Next Story