रीवा

रीवा में आबकारी विभाग ने जब्त की 36.82 लाख रुपए की अवैध शराब

Aaryan Puneet Dwivedi
11 Nov 2023 12:10 AM IST
रीवा में आबकारी विभाग ने जब्त की 36.82 लाख रुपए की अवैध शराब
x
विधानसभा निर्वाचन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आवंछित गतिविधियों को रोकने के लिए रीवा में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

रीवा। विधानसभा आम निर्वाचन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आवंछित गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए जिले भर में नाके स्थापित करके वाहनों की जाँच की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा वाहनों की जाँच तथा अवैध शराब के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करके निर्वाचन की आचार संहिता लगने की तिथि 9 अक्टूबर से अब तक 169 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि अब तक 1016.17 लीटर अवैध शराब तथा 23 हजार 300 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी विभाग द्वारा जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत 25 लाख 97 हजार 578 रुपए है। लाइसेंसशुदा दुकानों से भी शराब की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आबकारी विभाग के दल पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार जाँच करने एवं अवैध शराब की जब्ती की कार्यवाही कर रहे हैं। इसी अवधि में पुलिस विभाग द्वारा भी लगातार कार्यवाही करके कुल 10 लाख 85 हजार 215 रुपए की अवैध शराब तथा महुआ लाहन जब्त किया गया है। इसमें 3534 लीटर अवैध शराब तथा 3075 लीटर महुआ लाहन जब्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story