
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पति और बेटे की मृत्यु...
पति और बेटे की मृत्यु के बाद भी लोगो को Coronavirus से बचाने लिए अपने गम भूल गई REWA की महिला सफाई कर्मी मीना, rewariyasat.com का मीना को सलाम

रीवा। नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा कोरोना की कोरोना की जंग युद्ध स्तर पर लड़ी जा रही है, आलम यह है कि सफाईकर्मियों द्वारा खुद ही अपने अवकाश रद्द कर वह अपनी सेवा में पहुंच रहे हैं। उनका मानना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चल रही इस जंग में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इसमें किसी प्रकार की कोई बात आड़े नहीं आनी चाहिए। इसी बीच कई कर्मचारी ऐसे भी है जो परिवारिक दुख से जूझते हुए भी करोना की जंग में जनता की भलाई के लिए लड़ रहे है।
बताया गया कि महिला सफाई कर्मी मीना शिव प्रसाद के पति की मृत्यु कुछ दिन पूर्व हो गई थी, इसी बीच इस करोना वॉयरस की रोकथाम की जंग निगम ने शुरु कर दी। अधिकारियों की माने तो मीना खुद निगम कार्यालय पहुंची और अवकाश रदद् कर सफाई कार्य में जुट गई। वह अल सुबह अपनी डयूटी पर पहुंचकर सेवा दे रही है। इसी प्रकार महिला सफाई कर्मी ऊषा पति पुन्नू के पुत्र की मृत्यु कुछ दिन पूर्व हो गई थी वह भी अवकाश पर थी लेकिन उन्होंने भी अवकाश रद्द कर अपनी सेवा शुरु कर दी है। इन दोनो महिला सफाई कर्मियों का कहना है कि यह वक्त जनता की सेवा का है जो उनका पहला धर्म है। इससे पीछे हटना मतलब अपने देश व जनता के साथ गद्दारी करना होगा




