रीवा

रीवा में दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करना पड़ा महंगा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

रीवा में दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करना पड़ा महंगा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
x
MP Rewa News: सोमवार की शाम भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रितुराज चतुर्वेदीअपने साथी अनुराग के साथ फरियादी कि बेदम पिटाई के साथ दुकान में जम कर तोड़फोड़ भी की।

MP Rewa News: अमहिया थाना क्षेत्र स्थित एक सैलून की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा दीनदयान मंडल अध्यक्ष रितुराज चतुर्वेदी को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा ने निष्कासित कर दिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह की अनुशंसा पर ऐसा किया गया है।

गौरतलब है कि अमहिया निवासी सेवानिवृत्त फौजी दिनेश मिश्रा कि क्षेत्र में सैलून की दुकान है। सोमवार की शाम भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रितुराज चतुर्वेदी (Rituraj Chaturvedi) अपने साथी अनुराग के साथ फरियादी की दुकान में गए और उसकी बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में जम कर तोड़फोड़ भी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चले गए। फरियादी द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद का कारण

बताया गया है कि आरोपी और फरियादी अमहिया के निवासी है। तीन साल पूर्व आरोपियों का दिनेश के बेटों के साथ विवाद हुआ था। इसकी शिकायत आरोपियों द्वारा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दिनेश के बेटों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया था। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद के कारण आए दिन दोनो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती थी। इसी परिप्रेक्ष्य में गत दिवस आरोपी रितुराज और उसके साथी अनुराग ने दिनेश की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story