
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- होटल की लिफ्ट में फंसा...
होटल की लिफ्ट में फंसा रहा इंजीनियर दम्पत्ति, Marriage Annivarsary मना कर लौट रहा था घर

रीवा। घर जाने के लिये होटल की पांचवी मंजिल से उतरने लिफ्ट में चढ़े इंजीनियर के परिवार की सांसे ढाई घंटे तक लिफ्ट के अंदर थमी रही। सूचना पाकर पहुची शहर के सामान थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत करके सभी चार लोगो को रात डेढ़ बजे लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद सभी की जान-में-जान आई।
बिजली विभाग में है इंजीनियर
बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी के सब इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव शनिवार रात करीब 11 बजे होटल पाल रेसिडेंसी की लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। उनके साथ पत्नी, एक बेटी और परिवार का एक अन्य दिव्यांग सदस्य भी था। अचानक लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर रुक गई। परेशान इंजीनियर ने होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। होटल के कर्मचारियों ने लिफ्ट को दोबारा शुरू करने की कोशिश करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
पुलिस ने खोली लिफ्ट
लिफ्ट में फंसे इंजीनियर की पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल था। इसी बीच इंजीनियर ने 100 डायल को सूचना दी। रात करीब 1ः30 बजे सामान थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षक अखिलेश बागरी एवं अनुराग शुक्ला की मदद से लिफ्ट का गेट खोल कर फंसे चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मना रहे थें शादी की 25 वी वर्षगांठ
बताया जा रहा है कि इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव ने अपनी शादी की 25 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए होटल की पांचवीं मंजिल में पार्टी दी थी, जिसमें परिवार के लोगों के साथ परिचित भी शामिल हुए। रात 11 बजे तक सभी मेहमान वापस चले गए तो वे भी घर जाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे, तभी हादसा हो गया। इस मामले में यह बात सामने आई है कि काफी समय से लिफ्ट की मरम्मत नहीं की गई थी। सामान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि होटल प्रबंधन से जानकारी लेकर मामले की जांच की जा रही है।




