रीवा

विद्युत शार्ट-सर्किट ने 100 एकड़ की फसल कर दी स्वाहा : REWA NEWS

News Desk
30 March 2021 7:21 PM GMT
विद्युत शार्ट-सर्किट ने 100 एकड़ की फसल कर दी स्वाहा : REWA NEWS
x
रीवा। किसानों के खेतों में लगभग पक चुकी गेहूं की फसल पर अब आग का कहर शुरू हो गया है। बीते दो-तीन दिवस के अंदर कई घटनाएं आगजनी की सामने आ चुकी हैं। सेमरिया क्षेत्र के बीरखाम गांव में विद्युत शार्ट-सर्किट से लगी आग के कारण लगभग 100 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खेत के पास ही लगे ट्रांसफार्मर में विद्युत शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया जिससे एक खेत से दूसरे में आग फैलती गई और लगभग 100 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर सेमरिया तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी एवं पटवारी सहित अग्निशामक यंत्र मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी। घटना में दो किसानों के घर भी जल गये हैं।

इन किसानों जली फसल

इस आगजनी की घटना में जिन किसानों की फसल जली है उनमें अशोक उर्मिलिया 2 एकड़, लोकनाथ सिंह 2 एकड़, जीवनलाल उर्मलिया 3 एकड़, राजबहादुर सिंह 2 एकड़, लालजी द्विवेदी 2 एकड़, गणेश द्विवेदी 2 एकड़, उषा पति गोकरण सिंह 5 एकड़, आनंद सिंह 5 एकड़, पंचराज सिंह ठास सूरज सिंह पिता नरेश 2 एकड़, रमेश सिंह ठास रामलाल पिता मथुरा सिह 2 एकड़, लालमन सिंह 3 एकड़, एवं 10 पेड़ आम के, एक बोरिंग ट्यूबवेल, एक कमरा कच्चा घर, अभिमन्यु सिंह दो कमरे घर, 2 अमरुद, 2 आम, 2 एकड़, शिवदयाल सिंह 2 एकड़, वनस्पति सिंह 2 एकड़, इंद्रभान सिंह 1.5 एकड़, प्रकाश सिंह 1 एकड़, राज रूप सिंह 2 एकड़, राजेश सिंह 1 एकड़, रामवती सिंह 2 एकड़, राजेश सिंह 1 एकड़, राघवेंद्र पिता रामदेव 2 एकड़,रोहिणी सिंह 2 एकड़, लीला सिंह 3 एकड़, राजेंद्र गौतम 2 एकड़, गेंदलाल द्विवेदी 2 एकड़ सहित लगभग 100 एकड़ में फसल जलकर खाक हो गई।

Next Story