रीवा

चुनाव चिन्ह आवंटित: रीवा जिले की आठों विधानसभा सीटों में 116 प्रत्याशी मैदान में, नामांकन के आखिरी दिन कई ने दावेदारी वापस ली

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Nov 2023 11:43 AM IST
चुनाव चिन्ह आवंटित: रीवा जिले की आठों विधानसभा सीटों में 116 प्रत्याशी मैदान में, नामांकन के आखिरी दिन कई ने दावेदारी वापस ली
x
चुनाव चिह्न आवंटित: नाम वापसी के आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान, रीवा जिले के आठों विधानसभा सीटों की सियासी तस्वीर हुई साफ.

रीवा. विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने के बाद जांच और नाम वापसी का समय प्रत्याशियों को दिया गया था। 138 नामांकनों में जांच और नाम वापसी के बाद मैदान में 116 बचे हैं। जिसमें गुढ़ में सबसे अधिक 20 प्रत्याशी हैं तो वहीं मऊगंज और मनगवां में 12-12 प्रत्याशी हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। राजनीतिक दलों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए चुनाव चिन्हों को आवंटित किया गया है। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों ने अपनी पसंद के हिसाब से चुनाव चिन्ह मांगे थे। जहां पर एक चिन्ह पर एक ही दावा था वहां पर आवंटित कर दिया गया लेकिन कुछ सीटों पर एक चिन्ह पर कई प्रत्याशियों ने दावा किया था, जिसके चलते टॉस कराया गया और चिन्ह आवंटन हुआ। अब प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है।

इन्होंने नाम लिए वापस

नामांकनों की जांच के बाद 121 फार्म वैध पाए गए थे। इनमें से पांच ने नाम वापस ले लिया है। इस कारण अब आठ सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 116 बची है। नाम वापस लेने वालों में मनगवां से पन्नाबाई प्रजापति, दिनेश सतनामी, गुढ़ से प्रदीप त्रिपाठी, रीवा व सेमरिया रामकिशन ने दोनों पर्चे वापस ले लिए हैं।

प्रेक्षकों की मौजूदगी में उम्मीदवारों संग बैठक

विधानसभा क्षेत्र रीवा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक अभय सिंह की उपस्थिति में उम्मीदवारों के साथ बैठक तीन नवम्बर को दोपहर 12 बजे से रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में आयोजित की जा रही है। रिटर्निंग आफिसर डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रीवा के सभी उम्मीदवारों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

रीवा से 15 प्रत्याशी

रीवा सीट से 15 प्रत्याशी बचे हैं। जिसमें भाजपा से राजेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस से राजेन्द्र शर्मा, आप से दीपक पटेल, बसपा से मधुमास सोनी, सपाक्स से तोषण सिंह, अविनाश श्रीवास्तव अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, सपा से अब्दुल वफाती अंसारी, रहसलाल नेशनल जागरण पार्टी, रविशंकर माझी पीपुल्स पार्टी, राजकुमार सोनी बहुजन मुक्ति, निर्दलीय सुनील सोनी, सुमित सिंह, सुशील मिश्रा सबके महराज, प्रदीप कुमार बसोर।

मनगवां से 12

मनगवां से पूर्व विधायक पन्ना बाई व एक अन्य नामांकन वापसी के बाद 12 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के नरेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस की बबिता साकेत, बसपा के रामायण साकेत, सपा की प्रीति वर्मा, रमेश साकेत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, गनपति बंसल आदिम समाज पार्टी, जोखूलाल प्रजापति पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, मेवालाल प्रजापति भागीदारी पार्टी, निर्दलीय रमेश चंद्र, राजनारायण, शिवदास कोरी।

गुढ़ में 20 प्रत्याशी

सबसे अधिक 20 प्रत्याशी गुढ़ सीट में हैं। कांग्रेस के कपिध्वज सिंह, नागेंद्र सिंह भाजपा, प्रखर प्रताप सिंह आप, सरोज कोल बसपा, अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी, अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी, धीरेंद्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, यज्ञ निवास यादव पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया, लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया, विजय मिश्रा जनसेवा ड्रायवर पार्टी तथा पं. शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी के साथ ही मो. जुम्मन, दयाशंकर पांडेय, धीनेंद्र, बृजेन्द्र मिश्रा, रन्नूलाल साकेत, राकेश कुमार पाण्डेय, राम जियावन गुप्ता, रामनिवास विश्वकर्मा तथा ललन प्रसाद साकेत आदि।

मऊगंज से 12 मैदान में

मऊगंज में 12 प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह, उमेश त्रिपाठी आप, प्रदीप पटेल भाजपा, भैयालाल बसपा, नूर मोहम्मद सपा, पीपुल पार्टी आफ इंडिया रामबहादुर पटेल व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेश सेन के साथ निर्दलीय ददन मिश्रा, ध्रुवनारायण मिश्रा, ब्रम्हदत्त मिश्रा, महरूननिशा व सुशीला गुप्ता

सेमरिया से 15 प्रत्याशी

सेमरिया सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। भाजपा से केपी त्रिपाठी, कांगे्रस से अभय मिश्रा, बसपा से पंकज पटेल, नागेन्द्र सिंह कर्चुली ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लॉक, नागेन्द्र सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, निर्दलीय श्रीधर दुबे, संतोष श्रीधर उपाध्याय, सुधीर कुमार साकेत, रजनीश प्रजापति, कमलभान सिंह, तीरथ प्रसाद कोल, हाफिज मोहम्मद अली, राकेश प्रसाद पाण्डेय, उमेश कोल, दिवाकर द्विवेदी आदि।

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार

त्योंथर से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां 13 प्रत्याशी हैं, जिसमें सिद्धार्थ तिवारी भाजपा, रमाशंकर सिंह कांग्रेस, देवेन्द्र सिंह बसपा, महर्षि सिंह आप, अरूण कुमार विन्ध्य जनता पार्टी, कमलधानी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पुष्पराज पाल राष्ट्रीय बहुजन शक्ति दल, रामलाल जन अधिकार पार्टी, संगीता कोल पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया तथा त्रिनेत्र शुक्ला समाजवादी पार्टी के साथ रामकली, शिरोमण कुशवाहा तथा हरिशंकर शामिल हैं।

देवतालाब में 15

देवतालाब में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा से गिरीश गौतम, कांग्रेस से पद्मेष गौतम, अमरनाथ पटेल बसपा, दिलीप सिंह गुड्डू आम आदमी पार्टी, आशा तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पूजा पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिव, वंशरूप कठेल भागीदारी पार्टी (पी), राहुल देव साकेत बहुजन मुक्ति पार्टी, सतीश तिवारी विन्ध्य जनता पार्टी, सीमा जयवीर सिंह सेंगर समाजवादी पार्टी, निर्दलीय में कल्पना रावत, छोटेलाल सिंह गोड़, महेश प्रसाद कोरी, राजकुमार पटेल, रामयज्ञ सोधिया।

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशी

सिरमौर सीट पर 14 प्रत्याशी बचे हैं। जिसमें भाजपा से दिव्यराज सिंह, कांग्रेस से रामगरीब वनवासी, बसपा से वीडी पांडेय, आप से सरिता पांडेय, सपा से लक्ष्मण तिवारी, मनोज सिंह बघेल विंध्य जनता पार्टी, अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी, रोशनी प्रसाद कुशवाहा पीपुल्स पार्टी, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकार पार्टी, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी, कांतिकुमार दुबे माकपा, निर्दलीय लालमणि कुशवाहा, छेदीलाल कोल।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story