रीवा

रीवा: बडे़ भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला, पड़ोसियों को भी नहीं छोड़ा

Ankit Pandey | रीवा रियासत
28 Jun 2022 1:51 PM IST
Updated: 2022-06-28 08:22:58
Rewa MP News
x
MP Rewa News: चिकित्सालय के आईसीयू व सर्जरी वार्ड में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

MP Rewa News: समान थाना अंतर्गत संजय नगर मोहल्ले में एक युवक ने चाकू लेकर इतना कहर बरपाया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। आरोपी युवक ने अपने भाई-भाभी सहित दो पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के आईसीयू व सर्जरी वार्ड में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात चाकूबाजी की घटना का पता चला था। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को एसजीएमएच पहुंचाने की व्यवस्था की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना का कारण

बताया गया है कि आरोपी छोटू का अपने परिवार के लोगों से जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। आरोपी मकान बनाना चाह रहा था। लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर बीती रात दोनो पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से अपने भाई पुष्पेन्द्र सोंधिया और भाभी पूनम सोंधिया पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा बीच बचाव करने आए पड़ोसी राजेश और भाई लाल पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

वर्जन

युवक द्वारा अपने भाई और भाभी के साथ दो अन्य लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। एसजीएमएच में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

सुनील गुप्ता थाना प्रभारी समान

Next Story