
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- MP Earthquake:...
MP Earthquake: रीवा-सतना समेत एमपी के कई जिलों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मध्यप्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रीवा, सतना, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, आगर-मालवा और जबलपुर में भूकंप के झटके आए. इसके बाद घरों में आराम कर रहे लोग बाहर निकल आए. ग्वालियर में तो कई बिल्डिंग में से लोग सड़कों पर निकल आए. हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए. जर्मन रिसर्च सेंटर के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 पर मापी गई. भूकंप का केंद्र का नेपाल में था.
एमपी में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके
- रीवा और सतना में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
- भोपाल के अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, बाग उमराव दुल्हा में लोगों ने झटके महसूस किए.
- जबलपुर में भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है.
- ग्वालियर में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
- आगर-मालवा जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
- मुरैना में भी महसूस किया गया धरती में कंपन.
भूकंप कई तरह से आता है, इसे फॉल्ट लाइन भी कहते हैं, ये तीन तरह की होती है...
- रिवर्स फॉल्ट- भूकंप के दौरान जमीन का एक हिस्सा ऊपर की तरफ उठता है.
- नॉर्मल फॉल्ट- इस फॉल्ट में जमीन का एक हिस्सा नीचे की तरफ जाता है.
- स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट- टेक्टोनिक प्लेट्स में घर्षण होने की वजह से जमीन का एक हिस्सा आगे या पीछे की तरफ खिसकता है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




