रीवा

एमपी के रीवा में जयमाला के दौरान दुलहन ने भरे मंच से किया शादी से इंकार, दूल्हे को शराबखोरी पड़ी मंहगी

Rewa
x
रीवा (Rewa) में शादी में दूल्हे को शराबखोरी पड़ी मंहगी।

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जयमाला के दौरान दुलहन ने भरे मंच से नशे में टल्ली दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। दुलहन के इस फैसले से जहां वर एवं वधु पक्ष के लोग सकते में आ गए वहीं एक बार के लिए तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। कुछ समय बाद वधु पक्ष के लोगों को भी जब दूल्हे के टुल्ल होने का पता चला तो उन्होने भी शादी से इंकार कर दिया। देर रात यह मामला समान थाने पहुंचा। जहां दोनो पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद एक जुड़ता हुआ रिश्ता टूट गया।

झूमता-लडखड़ता पहुंचा दूल्हा

बताया गया है कि शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित मैरिज गार्डेन में द्वार पूजा तक तो सब ठीक रहा। लेकिन जैसे ही दूल्हा झूमता-लडखड़ाता जयमाला स्थल पहुंचा दुलहन को दूल्हे की हरकत अजीब लगी। जयमाला स्थल में शराब की गंध ने तो जैसे दुलहन का पारा सातवें स्थान पर पहुंचा दिया। दुलहन ने शादी से इंकार कर दिया।

कई घंटो तक चलता रहा मनाने का दौर

बताया गया है कि वधू के समर्थन में जब घर वाले आ गए तो वर पक्ष के लोगों ने वधू के साथ ही घर वालों को मनाना शुरू कर दिया। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि जो लड़का अपनी शादी के दिन भी शराब पीकर आता हो वह आगे क्या करेगा। आने वाले समय में शादी होने के बाद स्थिति तो और बिगडे़गी। इसलिए कल शादी टूटनी हो तो आज ही टूट जाए। अंत में दूलहा पक्ष के लोग तिवनी और दुलहन पक्ष के लोग गढ़ कटरा चले गए।

लौटाया गया सामान

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दिया जाने वाला नेग चार वापस कर दिया। सामान लौटाने में दोनो पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की आपत्ति नहीं की। लेन-देन में भी किसी ने विरोध नहीं किया।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story