रीवा

रीवा में चुनावी रंजिश के चलते 55 वर्ष के अधेड़ को लाठियों से पीटने के बाद सरिया घोंपा

रीवा में चुनावी रंजिश के चलते 55 वर्ष के अधेड़ को लाठियों से पीटने के बाद सरिया घोंपा
x
MP Rewa News: चुनावी रंजिश के चलते अधेड़ पर लाठी-रॉड के साथ ही सरिया से हमला किया गया। घायल अधेड़ को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

MP Rewa News: लौर थाना के सीतापुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते अधेड़ पर लाठी-रॉड के साथ ही सरिया से हमला किया गया। घायल अधेड़ को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती अधेड़ की हालत सामान्य बनी हुई है। फरियादी द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि सीतापुर निवासी इन्द्रलाल साहू 55 वर्ष का गांव के कुछ लोगों के साथ चुनावी रंजिश का मामला चला आ रहा है। इसी चुनावी रंजिश के चलते पूर्व में आरोपियों ने अधेड़ को धमकी भी दी थी। बताते हैं कि इसी चुनावी रंजिश के चलते आरोपियों ने अधेड़ की लाठी-रॉड से पिटाई करने के बाद सरिया घोंप दिया। घायल अधेड़ को उपचार के लिए लौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से अधेड़ को एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे अधेड़ को सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया गया है।

दूसरे पक्ष का समर्थन न करने के कारण किया हमला

बताया गया है कि इन्द्रलाल साहू गांव के सरपंच पद के लिए खडे़ सुनील चौबे का समर्थन कर रहा था। जबकि दूसरे पक्ष के लोग सुनील चौबे का समर्थन करने के लिए इन्द्रलाल को मना कर रहे थे। जब इन्द्रलाल नहीं माना तो आरोपियों ने अधेड़ पर हमला कर दिया।

चुनाव के साथ ही गहमा-गहमी की स्थिति

जिले में चुनाव प्रक्रिया अपने चरम पर है। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में चुनावी चर्चा और गहमा-गहमी की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं चुनावी गहमा-गहमी के बीच प्रत्याशी, वोटरों को अपनी तरफ करने का हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। कई बार यह प्रयास धमकी और मारपीट तक पहुंच रहा है। परिणामस्वरूप यह चुनावी रंजिश गंभीर घटना का रूप ले लेती है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story