रीवा

रीवा में ट्राली पलटने से दो दर्जन श्रमिक घायल, रोपाई करने जाते समय हुआ हादसा

रीवा में ट्राली पलटने से दो दर्जन श्रमिक घायल, रोपाई करने जाते समय हुआ हादसा
x
MP Rewa News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से उसमें सवार दो दर्जन श्रमिक घायल हो गए।

MP Rewa News: पनवार थाना अंतर्गत कोटवा अंसरा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से उसमें सवार दो दर्जन श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पनवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा ले जाया गया। यहां भर्ती रहे दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पनवार क्षेत्र के निवासी तकरीबन दो दर्जन से अधिक श्रमिक धान की रोपाई करने जा रहे थे। इसी कड़ी में कोटवा अंसरा मोड के समीप पहुंचते ही चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। चिकित्सालय में भर्ती रहे घायलों में से दो घायलों को एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया गया है।

मच गई चीख पुकार की स्थिति

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पलटते ही मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने ट्राली के नीचे दबे श्रमिकां को बाहर निकाला गया। पुलिस की माने तो ट्रैक्टर चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था। जिसके कारण अंसरा मोड़ के समीप पहुंचते ही चालक अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलट गया।

वर्जन

ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार दो दर्जन श्रमिक घायल हो गए हैं। घायलों को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

महेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी पनवार

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story