
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पूर्व मंत्री एवं रीवा...
पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक के प्रयासों से जिला अस्पताल को मिली सौगात, 100 अतिरिक्त बेड के लिए 7.50 करोड़ रूपये मंजूर

Rewa News in Hindi: रीवा। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) के प्रयासों से कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय (Kushabhau Thackeray District Hospital, Rewa) में 100 अतिरिक्त बेड के लिए 7.50 करोड़ रूपये मंजूर किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा (Super Specialty Hospital, Rewa) के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) से रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय में 100 अतिरिक्त बेड के लिए अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त बेड के लिए यह सौगात दी गयी है। पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री जी को जिला चिकित्सालय के लिए दिये गये सौगात हेतु ह्मदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला चिकित्सालय में 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हो जाने से संजय गांधी अस्पताल (SGMH Rewa) में मरीजों का दबाव कम होगा तथा जिला चिकित्सालय में इलाज की समुचित व्यवस्था होगी। विदित हो कि रीवा में जिला चिकित्सालय की स्थापना पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रयासों से ही हुई थी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




