रीवा

हीरे-सोने से बने 5 करोड़ के जेवरात बरामद: मप्र शासन लिखे कार में भोपाल से रीवा की तरफ जा रहे थे, 2 युवतियों समेत चार गिरफ्तार

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Oct 2023 4:32 PM IST
हीरे-सोने से बने 5 करोड़ के जेवरात बरामद: मप्र शासन लिखे कार में भोपाल से रीवा की तरफ जा रहे थे, 2 युवतियों समेत चार गिरफ्तार
x
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सतना में गठित एसएसटी ने एक कार से 5 करोड़ रुपए के मूल्य के हीरे और सोने के जेवरात पकड़े हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसके पहले निर्वाचन की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सभी जिलों में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का गठन किया गया है। सतना जिले की एसएसटी ने शुक्रवार की दोपहर मध्यप्रदेश शासन लिखे एक कार से 5 करोड़ के मूल्य के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। नागौद पुलिस के अनुसार कार भोपाल से रीवा की तरफ जा रही थी। मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नागौद पुलिस के मुताबिक, सतना-पन्ना बार्डर पर स्थित माड़ा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थापित किए गए एसएसटी जांच नाके में शुक्रवार की दोपहर कार क्रमांक MP04CZ0779 की तलाशी ली गई। स्विफ्ट डिजायर कार में मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। तलाशी के दौरान कार में डायमंड और गोल्ड के जेवर निकले, जिसके वैधानिक दस्तावेज़ नहीं मिले। जिसके बाजारू मूल्य करोड़ों में हैं। कार में दो युवतियाँ और ड्राईवर समेत कुल चार लोग सवार थे। ये सभी भोपाल से रीवा की तरफ जा रहें थे।

मध्यप्रदेश शासन लिखे कार से पकड़े गए लोगों के नाम संदीप सिंह चौहान निवासी भोपाल, पूजा बागरी निवासी भोपाल, संगीता सोनी भोपाल बताए गए हैं। जांच और पूछताछ के दौरान कार सवार लोग ज्वेलरी के सम्बंध में कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जांच नाके से पुलिस उन्हें नागौद थाना ले आई। सूचना मिलने पर SDM एपी द्विवेदी और SDOP भारतेंदु शर्मा भी नागौद थाना पहुंच गए। पुलिस ने ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया और जब्त कर लिया। पकड़ी गई डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की कीमत 5 करोड़ 20 लाख 98 हजार 647 रुपए आंकी गई हैं।

नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान कार सवार युवतियों और संदीप सिंह चौहान नामक युवक के पास मिले 3 बैग चेक किए गए। उसमें हीरा और सोना से बने जेवर भारी मात्रा में भरे मिले। इसके अलावा बैग में चांदी के चार सिक्के भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान कार सवार युवक- युवतियों ने बताया कि वे ओरा डायमंड कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी का मुख्य कार्यालय मुंबई में और रीजनल ऑफिस भोपाल में है।

कार सवार भोपाल से ज्वेलरी लेकर रीवा जा रहे थे। जहां समदरिया मॉल में जेवरों की प्रदर्शनी लगनी है। जेवर हॉल मार्क हैं और उनका बीमा भी है लेकिन परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज या बिल-पुर्जा नहीं है। युवक युवतियों के पास से कंपनी के आई कार्ड मिले हैं। टीआई ने बताया कि जेवर पकड़े जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story