
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा के डिप्टी रेंजर...
रीवा के डिप्टी रेंजर के बेटे ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया, पत्नी और ससुराल वालों ने तलाक के बदले 1 करोड़ की डिमांड की थी

मृतक अजय द्विवेदी
रीवा/खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. रीवा के सिरमौर में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ प्रमोद द्विवेदी के बेटे अजय द्विवेदी ने नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है. मृतक अजय ने सुसाइड के पहले एक वीडियो बनाया था, जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर तलाक के एवज में 1 करोड़ रूपए मांगने का आरोप लगाया था.
घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. रीवा निवासी मृतक के पिता प्रमोद द्विवेदी ने बेटे अजय के बहू और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. ऐसा ही आरोप मृतक अजय ने सुसाइड के पहले मोबाइल पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो पर लगाए थें.
बता दें जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थानांतर्गत नर्मदा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले डिप्टी रेंजर के पुत्र अजय द्विवेदी का शव ग्राम मुरल्ला के समीप नर्मदा नदी में तैरता हुआ मिला था. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक के पिता प्रमोद द्विवेदी बेटे के शव से लिपटकर रोने लगे. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल पहुंचाया.
मृतक और उसके परिवार पर दर्ज है दहेज़ प्रताड़ना का मामला
मृतक अजय द्विवेदी के डिप्टी रेंजर पिता प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि बेटे और हम परिवार वालों को बहू और उसके मायके पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहें थें. उनके द्वारा हम सभी पर दहेज़ प्रताड़ना का झूठा मामला भी दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही उनके द्वारा लगातार लगातार पैसों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी वजह से मेरे बेटे ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली
गुरुवार को दोपहर में रीवा निवासी अजय द्विवेदी इंदौर से स्कूटी पर अपने साथी के साथ ओमकारेश्वर जा रहा था. इसी दौरान नर्मदा पुल से उसने छलांग लगाई थी. तीन दिनों से गोताखोर सुनील केवट की टीम खोज में जुटी थी. शनिवार को मुरल्ला नर्मदा नदी में तैरते हुए शव को देख लोगों ने सूचना दी. गोताखोरों ने पहुंच कर उसे बाहर निकाला तो अजय द्विवेदी के नाम से पुष्टि हुई.
बाइक की डिग्गी में मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक की बाइक की डिक्की में मिले सुसाइड नोट में अजय ने लिखा, "मेरी मौत के जिम्मेदार गुरु प्रसाद तिवारी, प्रार्थना तिवारी, प्रिंस तिवारी, रमा तिवारी हैं. 3 साल से मेरे और मेरे परिवार पर केस करके एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे. परेशान होकर मैंने ये कदम उठाया है."
बुरी तरह से प्रताड़ित अजय द्विवेदी ने स्वयं वीडियो बनाकर कहा "मेरी मौत की जिम्मेदार प्रार्थना तिवारी है. 3 साल से मेरे परिवार पर केस कर के रखा है. यहां तक कि मेरे अंकल के ऊपर भी केस कर रखा है, जो मेरी फैमिली से ज्यादा वास्ता नहीं रखते. 3 साल से ही केस चल रहा है. मेरे ऊपर केस का फैसला कराने के लिए एक करोड़ मांग रहे हैं. उन्होंने काफी प्लानिंग करके रखी थी. तंग आकर में ये फैसला ले रहा हूं, मैं कोर्ट से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे लोगों को सजा जरूर दें."
बड़वाह थाना इंचार्ज जगदीश गोयल का कहना है कि 25 तारीख को पुल से नर्मदाजी में एक व्यक्ति कूद गया था. सूचना देने पर हमने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक इंदौर में रहकर स्टॉक मार्केट का कार्य करता था. पत्नी से उनका विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में भी चल रहा है. उसी से परेशान होकर कदम उठाया है. अभी हमको गाड़ी की डिक्की से सुसाइट नोट मिला है, इसकी जांच की जा रही है. आगे भी जांज में जो चीजें सामने आएंगी, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




