रीवा

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे ध्वजारोहण: एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा, इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

Aaryan Puneet Dwivedi
24 Jan 2024 7:02 PM IST
Updated: 2024-01-24 13:33:56
रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे ध्वजारोहण:  एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा, इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
x
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को रीवा के एसएएफ परेड ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा।

रीवा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को एसएएफ परेड ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल प्रात: 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे। वे प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उसके पश्चात राष्ट्रगान होगा और मुख्य अतिथि को सलामी दी जायेगी। मुख्य अतिथि पूर्वान्ह 9.02 बजे से 9.08 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद पूर्वान्ह 9.08 बजे से 9.38 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। तदोपरांत पूर्वान्ह 9.38 बजे से 9.41 बजे तक हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाये जायेंगे। उसके पश्चात 9.41 बजे से 9.51 बजे तक परेड द्वारा मार्च पास्ट आयोजित की जायेगी।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पूर्वान्ह 9.51 बजे से 9.53 बजे तक समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़ेंगे तथा 9.53 बजे से 9.55 बजे तक परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। उसके पश्चात 9.55 बजे से 10.15 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद एवं लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों से भेंटकर सम्मानित करेंगे।

इस दौरान पूर्वान्ह 10.15 बजे से 10.45 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उसके पश्चात 10.45 बजे से 11.30 बजे तक मध्यप्रदेश गान एवं चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 12.10 बजे तक आभार प्रदर्शन किया जायेगा।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी की शाम 6 बजे नगर निगम रीवा के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि भारत पर्व में संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों के दो दलों को अधिकृत किया गया है। भारत पर्व में सिंगरौली के लोक कलाकार श्री रामगोविंद रंगीला भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में जबलपुर के देविंदर सिंह ग्रोवर और उनके साथी मोहक लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने आमजनता से भारत पर्व कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story