रीवा

सीधी-सिंगरौली हाईवे और रीवा एयरपोर्ट को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी Latest Update

Rewa Airport
x

Rewa Airport

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे का निरीक्षण किया।

Sidhi-Singrauli Highway and Rewa Airport: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी से सिंगरौली हाईवे इस क्षेत्र की जीवन रेखा है। गोपद पुल का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सीधी की ओर लगभग 280 मीटर तथा सिंगरौली की ओर 100 मीटर पुल की एप्रोच रोड एक माह में बना दें और उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी से आवागमन शुरू करा दें। शेष हाईवे का निर्माण भी वर्षा शुरू होने तक शुरू कराने के प्रयास करें। सीधी से सिंगरौली सड़क निर्माण कार्यों की हर माह समीक्षा की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग महत्वपूर्ण घटक हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसका लाभ विन्ध्य क्षेत्र को भी मिला है। रीवा में उड़ान योजना से एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। यहाँ मार्च से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। रीवा और सीधी हाईवे में विश्वस्तरीय टनल का निर्माण किया गया है। इस कड़ी में ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन और सीधी से सिंगरौली हाईवे भी शामिल है जिनमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण कार्यों से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा।

क्षतिग्रस्त जोगदहा पुल का निर्माण 30 जून तक पूरा करें

उप मुख्यमंत्री से आमजनों ने सोन नदी के जोगदहा पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जोगदहा पुल का निर्माण 30 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने देवसर में नवनिर्वाचित विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक के निज निवास जाकर उनसे सौजन्य भेंट की। श्री पाठक ने क्षेत्र के विकास गतिविधियों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों से उप मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story