रीवा

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
x
खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है - उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिलाबांग हाई स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है। खेलों के माध्यम से हम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भावना जीवन भर काम आती है। हमें सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए और सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि हम असफल होते हैं तो निराश होने के स्थान पर असफलता का कारण तलाश कर उसे दूर करें सफलता अवश्य मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलाबांग स्कूल ने रीवा में उच्च स्तरीय शिक्षा की सुविधा देने के साथ विद्यार्थियों में छिपी कला, साहित्य, संगीत और खेल जैसी प्रतिभाओं को निखारने का भी अवसर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस स्कूल की विशिष्ट पहचान है।

समारोह में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्कूल के संचालक आशीष बाधवानी ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानदीप तथा मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय, नानकराम काकवानी, तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

नीलम द्विवेदी जर्नलिज़्म से स्नात्कोत्तर हैं। 2016 से रीवा रियासत डॉट कॉम में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें देश-दुनिया, राजनीति के अलावा स्पोर्ट्स, हेल्थ, होम डेकोर, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और एंटर्टेंमेंट जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा खाली समय में नेचर को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। साथ ही म्यूजिक, थिएटर और किताबों में भी इनकी बहुत रुचि है।

    Next Story