
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सांसद जनार्दन ने...
सांसद जनार्दन ने लोकसभा में रखी Rewa-Mumbai के बीच ट्रेन चलाने की मांग, रीवा-मिर्जापुर रेल लाइन निर्माण की बात भी कही

रीवा। रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा (Rewa MP Janardan Mishra) ने लोकसभा में रीवा से मुबई (Rewa to Mumbai Train) के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। गत दिवस लोकसभा सत्र में रेलमंत्री पीयूष गोयल को संबोधित करते हुए रीवा सांसद ने यह बात कही। सदन में वार्ता के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि इस सरकार के रहते रीवा को कई उपलब्धियां मिली।
हाल ही में रीवा से केवडिय़ा के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। साथ ही वर्षों से रूकी ललितपुर-रीवा-सिंगरौली रेललाइन का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया। रीवा सांसद ने कहा कि अब रीवावासियों के लिए बहुप्रतीक्षित मांग रीवा-मुबई के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग को भी पूरा करना चाहिए। साथ ही डभौरा स्टेशन में जिन ट्रेन के स्टॉपेज कोरोनाकाल में रद्द हो गए थे, उन्हीं ट्रेन के स्टॉपेज फिर से डभौरा स्टेशन में देने की बात रीवा सांसद ने सदन में कही।
रीवा-मिर्जापुर रेल लाइन निर्माण कार्य शुरू कराएं
इसके अलावा लोकसभा सत्र के दौरान रीवा सांसद ने कहा कि रीवा से मिर्जापुर रेललाइन का सर्वे हो चुका है लेकिन निर्माण कार्य हेतु हरी झण्डी अब तक नहीं मिल सकी। अत: रीवा से मिर्जापुर वाया हनुमना नई रेललाइन स्वीकृत करने की बात भी रीवा सांसद ने सदन में कही। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर रेललाइन होने से विंध्य क्षेत्र में उद्योग- व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सरकार को भी अच्छा राजस्व मिलेगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




