- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दिल्ली के आंदोलन का...
दिल्ली के आंदोलन का रीवा में भी असर,सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर निकले किसान...
रीवाः दिल्ली के आंदोलन का रीवा में भी असर,सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर निकले किसान…
रीवा। दिल्ली के आंदोलनकारियों के समर्थन में रीवा के किसान संगठनों ने भी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकाला है। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शहर की सड़कों से निकलें। ट्रैक्टर में देश का राष्ट्रध्वज उन्होने लगा रखा था। वही नारेबाजी करते हुये वे किसान बिल का विरोध कर रहे है।
हलाली डैम का नाम बदलने पूर्व सीएम ने लिखा पत्र, यह दिया तर्क : MP NEWS
मंड़ी में फहराया ध्वज
किसान संगठनों ने करहिया मंडी में देश का राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगीत भी गाया गया। ज्ञात हो कि किसान संगठनों का मंडी परिसर में 24 दिनों से आंदोलन चल रहा है।
ऐसा रहा ट्रैक्टर मार्च
किसान संगठनों ने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे मंडी परिसर से ट्रैक्टर रैली शुरू की और रैली ढ़ेकहा, जयस्तम्भ मुख्य मार्ग से कालेज चौक, शिल्पी प्लाजा,धोबिया टंकी गुढ़ चौराहा से न्यू बस स्टैण्ड से होकर वापस करहिया मंडी में समाप्त की गई।
रीवा: पत्थर खदान में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत, पढ़िए पूरी खबर…
पन्ना राजघराने के महाराज का निधन, शोक व्याप्त…
बजट सत्र के पहले होगा विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव, क्या है भाजपा की रणनीति : MP NEWS
दिव्यांगों के कल्याण के क्षेत्र में रीवा को अग्रणी जिला बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री ..