रीवा

रीवा में छात्र पर जानलेवा हमला: पैसे ना देने पर बदमाशों ने की मारपीट, हवाई फायर किया

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Nov 2024 11:12 AM IST
रीवा में छात्र पर जानलेवा हमला: पैसे ना देने पर बदमाशों ने की मारपीट, हवाई फायर किया
x
रीवा में TRS कॉलेज के छात्र पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार शाम को टीआरएस कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र आयुष पाठक पर आधा दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना आकृति टॉकीज के पास की है, जहां आयुष चाय पीने गया था।

बदमाशों ने आयुष को घेर लिया और उससे पैसे मांगने लगे। आयुष द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया।

किसी तरह अपनी जान बचाकर आयुष वहां से भागा और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आयुष ने बताया कि शुभम परौहा, रवि पांडेय, एसके और प्यारे समेत आधा दर्जन युवक उसे कई दिनों से पैसे के लिए परेशान कर रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story