रीवा

रीवा में सिलेंडर से हुआ विस्फोट, 4 घरों में फैली आग से ग्रहस्थी खाक, आग से बर्बाद हो गया परिवार

रीवा में सिलेंडर से हुआ विस्फोट, 4 घरों में फैली आग से ग्रहस्थी खाक, आग से बर्बाद हो गया परिवार
x
Rewa News: रीवा के जवा थाना के जनकहाई गांव में सिलेंडर से फैली आग.

MP Rewa News: जिले के जवा थाना के जनकहाई गांव में सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) होने से आग फैल गई और 4 घरों को अपनी जद में आग ने ले लिया। जिससे किसान परिवार की ग्रहस्थी जल गई है। घरों में लगी को बुझाने के लिए आसपास के लोग लगे रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। सूचना पर पहुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया है।

सिलेंडर में हुआ विस्फोट

बताया जा रहा है कि जनकहाई गांव निवासी शेषमणि तिवारी के घर में अचानक सिलेंडर में आग फैल गई। जिससे सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गया। ब्लास्ट होने से उसमें भरी हुई गैस फैल गई और आसपास के घरों को अपनी जद में ले लिया। सिलेंडर में आग लगने के चलते घर के सदस्य बाहर भाग खड़े हुए, जिससे जनहानि होने से बच गई। इस घटना से न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि गांव के लोग भी दहशत में है। बताते है धमाका काफी तेज था। जिसके चलते घर और सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए।

इनके घर भी जले

शेषमणि के घर में सिलेंडर फटने फैली आग के चलते रामखेलावन तिवारी, रामाधर तिवारी सहित एक अन्य का घर जल गया है। बॉस-लकड़ी का बना खपरैल घर होने तथा तेज गर्मी के चलते आग भी तेजी से सभी चारों घरों में फैल गई थीं। जिससे पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

Next Story