रीवा

रीवा में बनेगा संस्कृति विश्वविद्यालय, 150 करोड़ से ज्यादा खर्च में बिछेगा 40 सड़को का जाल

रीवा में बनेगा संस्कृति विश्वविद्यालय, 150 करोड़ से ज्यादा खर्च में बिछेगा 40 सड़को का जाल
x
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 22 करोड़ स्वीकृत किए गए थे।

रीवा (Rewa News): मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 22 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। यदि 100 करोड़ लगेगे तो भी पैसा देंगे। पैसे कमी आड़े नहीं आयेंगी। मुख्यमंत्री ने आम सभा को संबोधित करते हुए हुए लोकसभा चुनाव का बिगुल भी ठंड़ा। कहा कि रीवा ने बहुत दिया है। वैसे तो भाजपा का महील का है लेकिन अप सब लोग मिले सबसे लंबा एका मारिए।

अधिकारियों को दी नसीहत कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नसीहत भी दी। कहा कि कार्यकताओं और आम जनता के साथ किसी अधिकारी द्वारा दुव्यवहार किया गया तो बख्सेंगे नहीं चाहे कितना बड़ा अधिकारी हो।

पद का महत्व नहीं, लोकतंत्र की लड़ाई का है: मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र गौरवान्वित होता है। यहां एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बन जाता है। पीएम मोदी कदम से सरकार बनती है। यहां पद का महत्व नहीं लोकतंत्र की लड़ाई का है।

किया शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन आभार यात्रा में शामिल होने के बाद एनसीसी मैदान में आयोजित आमसभा में 337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुस्टामंत्री ने 326 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 40 शिलान्यास किये। इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपए के काठों का लोकार्पण किया। इनमें दो स्कूल भवन, केन्द्रीय जेल रीवा की आठ बेरके तथा नगर निगम रीवा में सड़को के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल है

Next Story