रीवा

रीवा: दंपत्ति ने खाया जहर, पत्नी की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा जिले (Rewa District) के मनगवां थाना अंतर्गत दुअरा निवासी दंपत्ति ने बीते दिवस जहर खा लिया।

Rewa MP News: रीवा जिले (Rewa District) के मनगवां थाना अंतर्गत दुअरा निवासी दंपत्ति ने बीते दिवस जहर खा लिया। दंपत्ति को गंभीर हालत में मनगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे दंपत्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दंपत्ति को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भर्ती रही महिला की जहां उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं पति की हालत ठीक बताई गई है। फिलहाल महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस पारिवारिक कलह के चलते महिला रीता शुक्ला और उसके पति राज शुक्ला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दंपत्ति को अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। पुलिस की माने तो अभी दंपत्ति द्वारा जहर खाने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। मायके पक्ष के लोग जहां पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बता रहे हैं अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है। घटना के सही कारणों का पता तो पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

पति पर मारपीट और प्रताणित करने का आरोप

मृतका रीता के पिता अरूण पाण्डेय ने बताया कि मेरी बेटी की मौत के लिए उसका पति राज ही जिम्मेदार है। आरोपी पति द्वारा आए दिन दहेज की मांग को लेकर मेरी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी कारण से आरोपी ने मेरी बेटी को जहर दे दिया। फिलहाल पिता द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

आरक्षक पर उठ रहे सवाल

मामले में महिला के अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों की माने तो महिला के पति राज की क्षेत्र के एक आरक्षक से काफी जान पहचान थी। आरक्षक के अच्छे व्यवहार को देखते हुए राज ने उसे अपने साथ घर पर ही रख लिया था। बताते हैं कि कुछ समय बाद महिला और आरक्षक के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।

इस बात से महिला का पति काफी परेशान रहने लगा। इसी बात को लेकर महिला का अपने पति के साथ आए दनि विवाद होता रहता था। बीते दिवस इसी विवाद से तंग आकर युवक ने जहर खा लिया, पति द्वारा जहर खाने के बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया। इस घटना के बाद जहां पति बच गया वहीं पत्नी की मौत हो गई। दंपत्ति द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण आरक्षक है या नहीं इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

क्या कहता है पति

मृतका के पति राज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बहुत मानता था। वह किसी से बात करे यह उसे पसंद नहीं था। वह चाहता था कि वह घर में रहे, किसी भी व्यक्ति से बात न करे। लेकिन उसकी पत्नी सबसे बात करती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। बीते दिवस इसी विवाद से तंग आकर मैने जहर खा लिया, मेरे जहर खाने के बाद मेरी पत्नी ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story