रीवा

Coronavirus: रीवा में अनावश्यक घूमना-फिरना पड़ेगा मंहगा, 11 स्थानों पर बनाए गए हैं चेकिंग पॉइंट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
Coronavirus: रीवा में अनावश्यक घूमना-फिरना पड़ेगा मंहगा, 11 स्थानों पर बनाए गए हैं चेकिंग पॉइंट
x
रीवा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में तीसरे दिन भी लॉक डाउन रहा। शहर में अनावश्यक घूमना फिरना मंहगा पड़ सकता है।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए शहर में लॉक आउट

रीवा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में तीसरे दिन भी लॉक डाउन रहा। शहर में अनावश्यक घूमना फिरना मंहगा पड़ सकता है। शहर के अलग-अलग स्थानों में पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगा रखे थे जहां अनावश्यक घूमने वाले लोगों को वापस खदेड़ दिया। दिनभर शहर में पुलिस की गाडयि़ां दौड़ती रही।

शहर में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस सक्रिय रही। नगर पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह, यातायात डीएसपी मनोज वर्मा सहित पूरे शहर के थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक रहे थे।

बताया गया है कि पुलिस ने फिलहाल 3 दिनों तक लोगों को अपनी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शहर के 11 स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगा रखे थे जिसमें सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, धोबिया टंकी, रतहरा, पडऱा, सामान तिराहा, विश्वविद्यालय व बिछिया के समीप पुलिस ने बेरिकेट्स लगा के चेङ्क्षकग कर रही थी।

अत्यावश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को वापस घर भेज दिया गया। काफी संख्या में युवक घूमने के उद्देश्य से घर से निकले थे जिनको फटकार लगाते हुए पुलिस ने वापस भेज दिया। जो भी सड़क में आवाजाही करते मिले उनसे उनसे पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। सिर्फ अस्पताल व आवश्यक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को ही बाहर निकलने की परमिशन दी गई थी।

मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानें रही खुली लॉक डाउन में प्रशासन ने जनजीवन को प्रभावित होने से बचाने के लिए भी प्रयास किया है। शहर में मेडिकल स्टोर, किराना दुकान, सब्जी सहित अन्य अत्यावश्यक सामानों की दुकाने खुली हुई थी। इनको छोड़कर शेष सभी दुकानें बंद करवा दी गई। लोगों को घर से अनावश्यक न निकलने की हिदायत दी गई और उनको वापस घर भेज दिया गया।

अधिकारियों ने किया शहर में भ्रमण लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए अधिकारियों ने भी शहर का भ्रमण किया। डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर बसंत कुर्रे, एसपी आबिद खान ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चौराहे में ड्यूटी कर रहे हैं फोर्स से भी स्थिति की जानकारी और उनको कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दी।

Next Story