रीवा

CORONAVIRUS : REWA में पिता को मदद करता देख बढ़ाया कदम, बच्चे ने तोड़ा गुल्लक, मदद के लिए सौंपे 5500 रूपए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
CORONAVIRUS : REWA में पिता को मदद करता देख बढ़ाया कदम, बच्चे ने तोड़ा गुल्लक, मदद के लिए सौंपे 5500 रूपए
x
रीवा। COVID-19 की जंग में जिले के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी कदम बढ़ाया है। गरीबों को भोजन मिल सके, इसके लिए वह आगे आ रहे हंै। वह अपनी गुल्लक

रीवा। COVID-19 की जंग में जिले के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी कदम बढ़ाया है। गरीबों को भोजन मिल सके, इसके लिए वह आगे आ रहे हंै। वह अपनी गुल्लक में जमा राशि जनप्रतिनिधियों को सौंप रहे हैं। परिजनों को मदद करता देख वह आगे आ रहे हंै। बुधवार को पूर्व प्रभारी महापौर व्यंकटेश पांडेय को गरीबों की मदद के लिए राशि जमा करता देख उनके बेटे नागार्जुन ने अपना गुल्लक तोड़ दिया और गुल्लक से निकली करीब 5500 रुपए की राशि पिता के हाथों में देते हुए नागार्जुन ने कहा कि पापा इन पैसों की आवश्यकता मुझसे ज्यादा गरीबों को है।

परिजनों की मानें तो नागार्जुन ने स्कूल में पढऩे वाले कई अपने साथियों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया और उनके द्वारा भी गुल्लक तोड़ कर राशि जमा कराई जा रही है। बताया गया कि पूर्व प्रभारी महापौर व्यंकटेश पांडेय सहित उनके पुत्र नागर्जुन द्वारा यह राशि पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुला को सौंपी गई है। नागार्जुन के पिता की मानें तो उसने अभी और राशि एकत्रित कर गरीबों के लिए देने की बात कही है। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नागार्जुन द्वारा उठाए गए इस कदम की प्रशंसा की है।

पहले भी कर चुका है मदद :

नागार्जुन पांडेय द्वारा इसके पहले भी पुलवामा हमले के दौरान शहीद परिवारों की मदद के लिए अपने गुल्लक को तोड़ राशि सौंपी गई थी। बताया यह भी जाता है कि नागार्जुन द्वारा घर आने वाले भिक्षुकों की मदद के लिए हमेशा आगे आता है।

Next Story