
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Coronavirus : लॉकडाउन...
Coronavirus : लॉकडाउन में REWA में फंसे SAHDOL के डेढ़ सौ श्रमिक, REWA POLICE ने इस तरह किया रवाना

रीवा। मजदूरी करने के लिए रीवा आए करीब डेढ़ सैकड़ा श्रमिकों को पुलिस ने वाहनों की व्यवस्था कर उनके शहडोल उनके घर के लिए रवाना किया है। श्रमिक कई दिनों से दिनों रीवा में फंसे हुए थे और वाहन न मिलने से परेशान थे। पुलिस की पहल पर वह अपने घरों के लिए रवाना हो गए। बस स्टैंड में सोमवार की रात करीब ९ बजे करीब डेढ़ सौ के लगभग श्रमिक पहुंचे थे जो बस स्टैंड में बैठे थे। उसी दौरान फ्लैग मार्च में निकले पुलिस अधिकारियों ने जब इतनी बड़ी तादाद में श्रमिकों एक साथ देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि वे शहडोल के रहने वाले हैं और कई दिनों से रीवा में फंसे हुए थे। वाहनों के बंद होने से उनको घर जाने के लिए गाडिय़ां नहीं मिल रही थी।
दो बसों में सभी श्रमिकों को घर के लिए रवाना किया यह जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक आबिद खान बस स्टैंड पहुंच गए। श्रमिकों की समस्या को देखते हुए उन्होंने पुलिस को वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यातायात डीएसपी मनोज वर्मा ने श्रमिकों के लिए दो बसों की व्यवस्था की जिसमें सवार होकर सभी श्रमिक अपने घर के लिए रवाना हो गए। दरअसल वे मजदूरी करने के लिए रीवा आए हुए थे जो शहर के अलग-अलग स्थानों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। लॉक डाउन के चलत उनके पास खाने-पीने का सामान भी खत्म हो गया था। परेशान होकर सभी अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पड़े थे लेकिन वहां बस न होने से परेशान घूम रहे थे। पुलिस की पहल पर उनको घर भेज दिया गया।




