
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Coronavirus : REWA में...
Coronavirus : REWA में अभी तक आए 3 हजार से अधिक लोग, जाँच सिर्फ 120 की, एक भी पाजीटिव मिला तो REWA को संभालना मुश्किल

रीवा। देश के बड़े शहरों में बढ़ रहे संक्रमण का खतरे के मद्दे नजर इन शहरों में काम करने वाले लोग गांव की ओर भागने लगे हैं।
अभी प्राप्त जानकारी में रीवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 3 हजार से अधिक लोगों की सूचना मिली है। ऐसे लोगों की पंचायतों बनाए गए कोरोना कंट्रोल रूम जानकारी दर्ज की जा रही है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पुणे, नागपुर व अन्य नगरों से आए हैं। दुखद बात यह है कि जिले में तीन हजार से अधिक बाहरी लोग आए लेकिन स्वास्थ्य जांच ने के बराबर है।
सुखद यह है कि पंचायतों में कोरोना कंट्रोल लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को भेजी गई तो खबर लिखे जाने तक बाहर से आने वाले 120 लोगों की जांच की गई है जिसमें से सभी सुरक्षित हैं। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाने की जानकारी दी गई है।
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ द्वारा बताया गया है कि जनपद स्तर में प्रत्येक जनपद में मेडिकल ऑफिसर की टीम गठित की गई है। इसके साथ ही गठित डॉक्टरों की मोबाइल ने सूचना पर संबंधितों के घर पहुंच कर जाच किया। सीईओ अर्पित वर्मा ने बताया कि 23 मार्च को जिले के ग्रामीण इलाकों से सचिव और ग्राम रोजगार सहायक की मदद से जिले के बाहर से आये कुल 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें सभी में कोरोना निगेटिव पाया गया।।
जनपद त्योंथर में 11, नईगढ़ी में 22, रीवा में 17, रायपुर कर्चुलियान में 09, गंगेव में 13, जवा 19, सिरमौर में 16, मऊगंज में 13 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ये लोग है जो अन्य प्रदेश में काम के लिए गए थे।
रायपुर-नईगढ़ी में आए 650 से अधिक : पंचायतों में बनाए गए कंट्रोल रूम में बाहर से आए व्यक्तियों की जानकारी में 650 केवल रायपुर व और नईगढ़ी जनपद से हैं। इनमें केवल आधा सैकड़ा लोगों की ही जांच हो पायी है। शेष की अभी जांच ही नहीं होपायी है। रायपुर में 232 व नइगढ़ी में 418 व्यक्ति बाहरी शहरों से अपने गांव वापस आए हैं। इनमें महाराष्ट्र के मुबंई, पुणे, नागपुर, अहमदनगर, दिल्ली, गुजरात के सूरत व अहमदाबाद के बताए गए हैं। कुछ हैदराबाद से भी आएं हैं। लेकिन ज्यादातर संख्या मुंबई से आने वालों की है। बतादें कि मुंबई व पुणे कोरोना वायरस से संक्रमित शहर हैं। यदि एक भी पाजीटिव मिला तो रीवा को संभालना मुश्किल है।




