
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में भोपाल से आए...
रीवा में भोपाल से आए इंजीनियरों ने लगाई कोरोना जांच मशीन

रीवा में भोपाल से आए इंजीनियरों ने लगाई कोरोना जांच मशीन, अभी इंस्टालेशन बांकी
(Corona Testing Machine in Rewa) रीवा। रीवा जिला के संजय गांधी अस्पताल में कोरोना टेस्ट लैब स्थापित करने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मंगलवार को भोपाल से आये इंजीनियरों ने कोरोना जांच मशीन को स्थापित भी कर दिया है। लैब के लिए आवश्यक उपकरणों की पूर्ति भी हो चुकी है। वहीं कोरोना टेस्ट करने के लिए डॉटरों की टीम भी प्रशिक्षण लेकर आ चुकी है। जबकि मशीन का इंस्टालेशन अभी बांकी है।
इस बात की जानकारी लेने मंगलवार को संभागायुक्त डॉ अशोक कुमार भार्गव संजय गाधी अस्पताल पहुचकर नव स्थापित होने जा रहे टेस्ट लैब की बारीकियों को जानने का प्रयास किया तथा इसे जल्द से जल्द शुरू करने का आश्वासन भी दिया है। उनके साथ इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डीन डॅा एपीएस गहरवार, सीएमओ डॉ अतुल सिंह, यत्नेश त्रिपाठी, वायरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ निगूड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
MP में इन्हे फिर मिली लालबत्ती, CM शिवराज ने कोरोना के बहाने दी अनुमति
कमिश्रर श्री भार्गव का कहना है कि कोरोना जांच के लिए अभी पुणे और जबलपुर जाना पड़ता था लेकिन यहां स्थापित होने से लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। अब चिकित्सकों को भी इलाज में काफी सहूलियत मिलने लगेगी। इसके बाद कमिश्रर ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा मरीजो को मिलने वाली आवश्यक दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली।




