रीवा

रीवा में हैंडपम्पों की मरम्मत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

Eid ul Fitr Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा में ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

रीवा के नागरिको के लिए जरूरी खबर है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जानकारी के अनुसार रीवा मुख्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07662-297441 है। मऊगंज में नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9993788577 है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में वाहन चालक रविशंकर प्रजापति की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा चौकीदार गोरेलाल शर्मा की ड्यूटी दोपहर 10 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मऊगंज में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड तीन दिलीप कुमार साकेत की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा भृत्य दिनेश कोल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल आज 15 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगी। कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, आरईएस, ब्रिाज कार्पोरेशन, एमपीआरडीसी तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं की सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story