रीवा

संविधान बचाओं आंदोलन में कांग्रेसियों ने भरी हुकार, निकाली तिरंगा यात्रा: REWA NEWS

रीवा। एक वर्ष पूर्व 20 मार्च को ही भाजपा ने खरीद फरोख्त करके जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने का काम किया और यह संविधान के विपरीत कदम रहा। यही वजह है कि आज संविधान को बचाने के लिये कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में संविधान बचाओं आंदोलन कर रही है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के लोगो ने संविधान बचाओं आंदोलन में कहीं है। रीवा में जिला स्तरीय आंदोलन शहर के वेंकट भवन के सामने आयोजित किया गया।

कांग्रेस सरकार के कामो को जन-जन तक पहुचाये

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रभारी पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहां कि संविधान की हत्या करने वाली बीजेपी को 2023 में उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस सरकार के 15 माह के जनहितैषी कार्यों को जन- जन तक पहुचाने का संकल्प लेकर आप सभी को कार्य करना होगा तभी लोकतंत्र का सम्मान होगा।

इन्होने ने भी रखी बात

लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू, पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, पूर्व विधायक डॉक्टर आईएमपी वर्मा, पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी, डॉक्टर मुजीब खान, डीपी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत, महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, गोविंदास तिवारी, गिरीश सिंह, लखनलाल खंडेलवाल, वसीम राजा, श्री प्रकाश तोमर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला नेत्री बंदना पटेल व आशा शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लोकतंत्र सम्मान बचाने का संकल्प लिया।

शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से तिरंगा यात्रा शुरू करते हुए भाजपा के जन विरोधी नीतियों का नारा लगाते हुए प्रकाश चौराहा, अस्पताल चौराहा, शिल्पी प्लाजा होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया।

Next Story