रीवा

भाजपाई हुए कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं, कांग्रेस ने त्योंथर से टिकट नहीं दिया

Aaryan Puneet Dwivedi
18 Oct 2023 12:13 PM IST
भाजपाई हुए कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं, कांग्रेस ने त्योंथर से टिकट नहीं दिया
x
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी राज आज बुधवार को भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली है। सिद्धार्थ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं और कांग्रेस ने उन्हे 2019 में रीवा लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था।

सिद्धार्थ त्योंथर से टिकट चाहते थे, लेकिन 15 अक्टूबर को आई कांग्रेस के विधायक प्रत्याशियों लिस्ट में सिद्धार्थ का नाम त्योंथर विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर नहीं था। उनके स्थान पर पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर पटेल को ही टिकट दिया गया है। इस वजह से सिद्धार्थ तिवारी राज पार्टी से नाराज चल रहे थे। बुधवार को तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्हे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई है। यह भी पढ़ें : रीवा के अमहिया से चलती थी कांग्रेस की राजनीति: कमलनाथ की कांग्रेस ने दादा के परिवार से दूरी बनाई, 71 साल बाद किसी को टिकट नहीं, भाजपाई हुए सिद्धार्थ?

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story