रीवा

मास्क को लेकर शुरू हुई उलझन, वकील व पुलिस के बीच घंटों मची रही किचकिच : REWA NEWS

News Desk
22 March 2021 3:59 PM GMT
मास्क को लेकर शुरू हुई उलझन, वकील व पुलिस के बीच घंटों मची रही किचकिच : REWA NEWS
x
रीवा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते मास्क लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है तो दूसरी ओर आमजन अभी इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं। मास्क लगाने को लेकर सिविल लाइन थाना के समीप वकील और पुलिस के बीच घंटांे गर्मा-गर्मी चलती रही। जहां पुलिस मास्क लगाने की बात करती रही तो दूसरी वकील द्वारा कहा जा रहा कि पुलिस जबरदस्ती उलझन पैदा कर रही है। जहां पुलिस मास्क लगाने के लिये बाध्य करने लगी है तो आमजन मास्क लगाने में उलझन महसूस कर रहा है। इसी को लेकर तू-तू-मैं-मैं की स्थिति निर्मित होने लगी है। 

जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना के सामने तिराहे पर पुलिस का मास्क चेकिंग अभियान चल रहा था जहां पर मास्क न लगाने वाले लोगों को रोककर समझाइस दी जा रही थी। लेकिन वकील साहब को समझाइस नागवार गुजरी और पुलिस से ही उलझ पड़े। जहां घंटों सड़क में किचकिच मची रही। इसी तरह मास्क न लगाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और पुलिस के बीच घंटों तू-तू-मैं-मैं हुई। पुलिस द्वारा मास्क न लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही थी।

आपको बता दें कि प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मास्क लगाने को लेकर प्रदेश के लोगों से अपील कर चुके हैं। इसी के मद्देनजर 23 मार्च को दो मिनट के संकल्प का कार्यक्रम रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन कड़ाई पर उतर आया है। यह आम जन की सुरक्षा का ही मामला न कि इसमें किसी व्यक्ति विशेष की बात है।

Next Story