रीवा

खरीदी केंद्र में मांगे जा रहे पैसे! घुमाएं इस Toll Number में फ़ोन..रीवा कलेक्टर ने जारी किया आदेश, दर्ज होगी शिकायत

Rewa MP News
x
Rewa MP News: समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। इसके लिए जिले में सैकड़ों खरीदी केंद्र तथा सेवा सहकारी समिति व सहायता समूह के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

रीवा (Rewa News): समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। इसके लिए जिले में सैकड़ों खरीदी केंद्र तथा सेवा सहकारी समिति व सहायता समूह के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। 5 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों की धान की फसल तैयार हुई और अब वह उस धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मारा मारा फिर रहा है। खरीदी केंद्रों में गुणवत्ता खराब होने की बात कह कर पैसों की मांग की जाती है। तो वही खरीदी में देरी कर किसान को परेशान करते हुए पैसे एठे जा रहे हैं। इन समस्याओं को देखते हुए रीवा जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने तहसीलों में अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके नंबर सार्वजनिक किए हैं। इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कलेक्टर को मिल रही थी शिकायतें



जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर मनोज पुष्प को किसानों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। तभी कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र में किसानों से उपार्जन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

धान की क्वालिटी खराब बताकर तुलाई के लिए किसानों से पैसे की मांग की जाती थी। जब किसान पैसे दे देता तो उनकी धान तौल दी जाती है।

शासन द्वारा व्यवस्था की गई है कि किसानों से खरीदी केंद्रों में 1 रुपया ना लिया जाए। लेकिन शायद ही जिले का कोई ऐसा खरीदी केंद्र हो जहां किसानों से धान तुलाई का पैसा ना लिया जाता हो। हर तरफ लूट मची हुई है। कई बार तो जांच अधिकारी भी तुलाई में लेने वाले पैसों को छोटी समस्या समझ कर किनारा कर लेते हैं।

खरीदी केंद्र में लगे हुए मजदूर जो धान की तुलाई कर रहे हैं वह बकायदा रजिस्टर बनाकर किसानों का नाम लिखकर तौली गई धान का भजन लिखकर किसानों से पैसे वसूल रहे हैं। और उसे अपने रजिस्टर में एंट्री भी करते हैं।

यहां करें किसान शिकायत

अगर किसानों को खरीदी केन्द्र में किसी तरह की समस्या हो रही है तो वह इन नम्बरो में फोन कर सकते है। बताया गया है कि रीवा गुढ़ के किसान क्षेत्रीय विभागीय अधिकारी मोबाइल नंबर 7000246881 फोन करें। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी हनुमना 6266755475, अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज 7999884749, अनुविभागीय अधिकारी जवा 8305424331, अनुविभागीय अधिकारी रायपुर कर्चुलियान मनगवां, 7580862234, तहसीलदार सिरमौर 93293 00116, उपायुक्त सहकारिता 9425358444 तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय रीवा 07662.252202 पर सूचित किया जा सकता है।

Next Story