रीवा

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प का ट्रांसफर, इंदौर निगमायुक्त IAS प्रतिभा पाल होंगी रीवा की नई जिलाधिकारी; आदेश जारी

Rewa Collector Manoj Pushp News
x
Rewa Collector Transfer News: रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प का ट्रांसफर उपसचिव महिला बाल विकास, भोपाल के लिए किया गया है।

Rewa Collector Transfer News : रीवा वासियों के लिए बड़ी खबर हैं। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प का ट्रांसफर भोपाल के लिए हो गया है। 2012 बैच की IAS प्रतिभा पाल अब रीवा की नई कलेक्टर होंगी। आईएएस प्रतिभा पाल इस वक्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के पद पर पदस्त हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश प्रदेश गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर उन्हें उन्हें रीवा जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान रीवा कलेक्टर 2011 बैच के आईएएस अफसर मनोज पुष्प को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उप सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग के रूप में पदस्थापित किया गया है।



Next Story