रीवा

जबलपुर जिले की Collector Ilayaraja T ने सम्हाली कमान, अतिक्रमणकारियो की बढ़ी चिंता

जबलपुर जिले की Collector Ilayaraja T ने सम्हाली कमान, अतिक्रमणकारियो की बढ़ी चिंता
x
जबलपुर कलेक्टर के पद पर Collector Ilayaraja T ने पदभार ग्रहण कर लिया है.

Jabalpur News: अपनी तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर जाने-जाने वाले कलेक्टर इलैया राजा टी (Collector Ilayaraja T) ने शुक्रवार को जबलपुर जिले की कमान सम्हाल लिए है। वे सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यलय में पहुंचे और पद्रभार ग्रहण करते ही काम-काज शुरू कर दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर एसडीएम व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके सभी से परिचय प्राप्त किए। इस दौरान वे जबलपुर के काम-काज की अधिकारियों और कर्मचारियों से जानने का प्रयास किए वही आवश्यक निर्देश भी दिए है।

अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प

ज्ञात हो कि कलेक्टर इलैया राजा टी अतिक्रमण के खिलाफ रीवा में मुहिम चलाए है। यही वजह है कि उनके जबलपुर पहुंचने के बाद लोगो मे हड़कंप मच गया है। दरअसल जबलपुर सिटी की सड़कों में व्यपारियों का कब्जा रहता है। माना जा रहा है कि नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी जिससे जल्द ही एक्शन ले सकते है।

ज्ञात हो कि रीवा कलेक्टर रहते हुए उन्होने सड़कों से अतिक्रमण हटाने एवं शहर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए पैदल मार्च करते थें। तो वही जिला अस्पताल सहित संजय गांधी अस्पताल का औचक निरिक्षण करके साफ-सफाई पर विशेष फोकस किए हुए थें।

Next Story