रीवा

रीवा को CM शिवराज ने दी सौगातें: 3831 को भू अधिकार, 52 गांव के लिए सिचाई परियोजना, कोलगढ़ी को मिला ₹3.24 करोड़

Rewa CM Shivraj Singh News
x
Rewa CM Shivraj Singh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज त्योंथर में कोल जनजाति सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 3.24 करोड रुपए की लागत से कोलगढ़ी जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया।

Rewa CM Shivraj Singh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज त्योंथर में कोल जनजाति सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 3.24 करोड रुपए की लागत से कोलगढ़ी जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए त्योंथर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं।


उन्होंने कहा कि कोलगढ़ी कोल समाज के शासन का प्रतीक रहा है। यह काफी दिनों से उपेक्षित पड़ा हुआ था। जिसका अब सरकार जीर्णोद्धार करवाने जा रही है। ऐसा करने से कोलगढ़ी का पुराना वैभव वापिस होगा।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र तमसा नदी में कोलगढ़ी के नजदीक भव्य घाट का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही लान बनवाया जायेगा। इस क्षेत्र को स्ट्रीट के रूप में विकसित करने की योजना है।

विकसित होगा कोलगढ़ी परिसर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह कार्यक्रम उत्कृष्ट बालक विद्यालय में किया गया। साथ ही जनजातीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कोलगढ़ी के सम्बंध में प्रकाष डालते हुए बताया कि कोलगढ़ी का कुल क्षेत्रफल 2410 वर्ग मीटर है। जिसमे 740 वर्ग मीटर की एरिया में कोलगढ़ी का निर्माण है। बाकी का पूरा एरिया खाली पड़ा है। जिसे जीर्णाद्धार के समय विकसित किया जायेगा।

सौंपा गया भू अधिकार पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा अधिकार पत्र भी सौंपा गया। कोल समुदाय के 3831 हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र वितरित किया गया। जानकारी के अनुसार अब तक में वासस्थान दखलकार एक्ट के तहत 12094 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

बनेगा सामुदायिक बिरसा मुंडा सामुदायिक भवन

रीवा जिला मुख्यालय में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 एकड़ भूमि आवंटित की गई। जिला खनिज न्यास एवं जिला पंचायत निधि अंतर्गत 93.47 लाख रुपए से भगवान बिरसा मुंडा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

उदवहन सिंचाई योजना का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान एक ओर जहां कोलगढ़ी जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया। वही मुख्यमंत्री ने त्योंथर उद्वहन सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने त्योंथर क्षेत्र के किसानों को भी बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 84.99 करोड़ रुपए की लागत से सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया है। इस परियोजना के माध्यम से 2.66 क्यूमेक पानी पाइप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों में पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के करीब 7600 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने की अवधि 2026 निर्धारित की गई है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने की। समारोह में जनजाति कार्य मंत्री मीना सिंह, प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रेतीले, तथा सांसद जनार्दन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय त्योंथर विधायक भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल मौजूद रही।

Next Story