रीवा

सीएम लाड़ली बहना आवास योजना: रीवा जिले में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Aaryan Puneet Dwivedi
17 Sept 2023 10:02 PM IST
सीएम लाड़ली बहना आवास योजना: रीवा जिले में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ
x
रीवा जिले में लगभग एक लाख लाड़ली बहना आवास योजना के हितग्राहियों को पक्के आवास मिलेंगे.

CM Ladli Behna Housing Scheme: रीवा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया. सभी जिलों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया. रीवा कलेक्ट्रेट के NIC केन्द्र से जनसंपर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द शुक्ल, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सोनवणे वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में रीवा विकासखण्ड की पाँच हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए गए.

मंत्री श्री शुक्ल, विधायक गुढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने लाड़ली बहना आवास योजना के हितग्राहियों के फार्म भरवाए. कार्यक्रम में ग्राम दुआरी की हितग्राही आशा साकेत, सीता यादव, बिन्नू साकेत, राजकली यादव तथा शकुंतला यादव के आवेदन पत्र भरवाए गए.

इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कल्याण की अनूठी योजना शुरू की है. लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना से बेटियों और बहनों को बेहतर हुआ है. मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को आज आवास योजना का उपहार दिया है.

रीवा जिले में लगभग एक लाख हितग्राहियों को इस योजना से पक्के आवास मिलेंगे. लाड़ली बहना योजना के हितग्राही, आवासहीन, दो कमरे के कच्चे आवास में रहने वाले एक लाख 44 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस आवास योजना का लाभ मिलेगा.

जनसम्पर्क मंत्री ने कहा, लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों तथा उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को अब 450 रुपए में गैस सिलेण्डर रिफिल किया जा रहा है. इसके भी आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं. सभी आवेदन पत्र गांव में ही भरे जाएंगे. यह पूरी तरह से नि:शुल्क है. यदि कोई व्यक्ति पैसे की माँग करता है तो उसकी तत्काल शिकायत करें. कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, परियोजना अधिकारी संजय सिंह तथा हितग्राही उपस्थित रहे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story