रीवा

विंध्य का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए नहीं सुरक्षित! APSU परिसर में छात्रा के साथ क्लर्क ने की छेड़खानी

Rewa MP News
x
Rewa MP News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीते दिवस छात्रा से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है।

Rewa MP News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीते दिवस छात्रा से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। छेड़खानी की यह घटना विवि के ही क्लर्क द्वारा की गई है। विवि के प्रशासकीय भवन में क्लर्क द्वारा छेड़खानी किए जाने का यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। छात्रा द्वारा मामले की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि सतना निवासी छात्रा की मार्कशीट में कुछ त्रुटि थी। बीते दिवस छात्रा मार्कशीट सुधरवाने विवि आई थी। इसी दरमियान विवि परिसर के प्रशासकीय भवन में आरोपी क्लर्क ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। इस बात से आक्रोशित छात्रा ने हंगामा करते हुए घटना का विरोध किया। बताते हैं घटना से आक्रोशित और दुखी छात्रा सीधे विवि परिसर से निकल कर थाने पहुंची। जहां छात्रा द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होती रही चर्चा

घटना के बाद विवि परिसर और कार्यालय में छेड़खानी की घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। सभी लोग अपने तरीके से घटना को लेकर इसका उल्लेख करते रहे।

वर्जन

सतना निवासी छात्रा द्वारा छेड़खानी की शिकायत थाने में की गई है। छात्रा ने विवि के एक क्लर्क पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा।

विद्यावारिध तिवारी, थाना प्रभारी विवि

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story